20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

बस बढत बना सका एनडीए, भाजपा बहुमत से दूर

इस लोकसभा चुनाव में राजस्थान के नतीजों बेहद रोचक रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी इस चुनाव में रंग नहीं ला पाई। दस सालों से खाता खोलने को तरस रही कांग्रेस ने इस बार धमाकेदार वापसी करते हुए 25 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की।

इस लोकसभा चुनाव में राजस्थान के नतीजों बेहद रोचक रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी इस चुनाव में रंग नहीं ला पाई। दस सालों से खाता खोलने को तरस रही कांग्रेस ने इस बार धमाकेदार वापसी करते हुए 25 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के लिए यह चुनाव किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि तीन अन्य  सीटें भी दूसरी पार्टियों ने झटक लीं।

भाजपा की ओर से पहली बार प्रत्याशी बनाए गए चूरू से देवेंद्र झाझड़िया, करौली-धौलपुर से इंदु जाटव, बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय, और दौसा से कन्हैयालाल मीणा चुनाव हार गए। जयपुर ग्रामीण से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चोपड़ा को मात्र 1615 वोटों से शिकस्त दी है। जालौर से तो भाजपा के लुंबाराम चौधरी चुनाव जीतने में सफल रहे, लेकिन बाड़मेर से केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे, और टोंक सवाई माधोपुर से भी भजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया चुनाव हार गए।

इस तरह, राजस्थान में न तो मोदी की गारंटी चली, न ही भजनलाल शर्मा का जादू। इस बार आम वोटरों ने ही अपना रंग दिखाया और कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई।

बीकानेर सुरक्षित लोकसभा सीट पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल पर भारी पड़े हैं। वे 55711 वोटों से लोकसभा चुनाव जीत गए हैं।

भरतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की है। 26 साल की संजना जाटव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में सेंधमारी करते हुए इतिहास रच दिया है। संजना ने करीब 51 हजार वोटों से भाजपा के रामस्वरूप कोली को शिकस्त दी।

दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने जीत ​हासिल की है। उनके खिलाफ भाजपा के कन्हैयालाल मीना को हार का सामना करना पड़ा है।

जयपुर शहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने करीब 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीत दर्ज की है। मंजू शर्मा को 886850 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास ने 555083 मत हासिल किए।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर बवाल के बाद भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र ने कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चोपड़ा को केवल 1615 वोटों से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग को पुन: मतगणना करने मांग की है।

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने जीत दर्ज की है। वहां से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए है। इससे पहले वैभव गहलोत जोधपुर से चुनाव हार चुके है।

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के मन्नालाल रावत ने 2 लाख से अधिक वोटों से अपनी जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस के ताराचंद मीणा और मन्ना लाल रावत के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला।

नागौर सीट पर भाजपा की ज्योति मिर्धा को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने फिर हरा दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बेनीवाल ने ज्योति को पराजित किया था।

चित्तौड़गढ़ लोकसभा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 878 मतों से हराते हुएजीत की हैट्रिक बनाकर चित्तौड़ से लगातार तीन बार नहीं जीतने के मिथक को तोड़ दिया। 

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने 90 हजार ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंनेनिर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को रिकॉर्ड मतों से हराया।

झालावाड़-बारां सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह लगातार पांचवी बार सांसद चुने गए। उन्होंने इस सीट पर एकतरफा जीत हासिल करते हुए कांग्रेस के उर्मिला जैन भाया को करीब पौने चार लाख वोटों से शिकस्त दी। दुष्यन्त सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के पुत्र है।

जोधपुर में भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के करणसिंह उचियारड़ा को हराया। मतगणना में शुरुआती रुझानों से ही गजेन्द्र सिंह ने लीड बनाई थी।

सीकर में सांसद रह चुके भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती को इस बार यहां की जनता ने कमंडल थमा दिया है। यहां के लोगों ने इस बार इंडिया गठबंधन के सहयोगी रहे कॉमरेड अमराराम पर भरोसा जताया है। 

राजसमंद  में भाजपा का दबदबा एक बार फिर साबित हुआ है। यहां से मेवाड़ राजघराने से संबंध रखने वाली भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ करीब 3.92 लाख वोटों से चुनाव जीतने के करीब हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक वे शाम 4.24 बजे तक 3.92 लाख वोटों से आगे थीं। कांग्रेस के दामोदर गुर्जर भी यहां करीब 3.89 लाख वोट ले चुके थे।
पाली लोकसभा सीट पर भाजपा अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी ने चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4.11 बजे तक 2.44 लाख से भी ज्यादा वोटों से बढ़त ले रखी थी। उनकी यह जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। 

झुंझुनूं  लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना वर्चस्व कायम रखने में लगभग कामयाब रही है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र बृजेंद्र ओला चुनाव जीतने को हैं। चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा होनी बाकी है। 

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के भजन लाल जाटव ने दोपहर 3 बजे तक 98 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली थी। भाजपा ने यहां मनोज राजौरिया का टिकट काटकर इंदु देवी पर भरोसा जताया था। वे चुनाव हार रही हैं। 

श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा चुनाव हारती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा दोपहर 1 बजे तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रियंका बालान मेघवाल पर 61757 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। 

बांसवाड़ा संसदीय सीट पर भारत आदिवासी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव हारते नजर आ रहे हैं। भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने शुरू में ही 1.29 लाख वोटों से बढ़त ले ली थी। 

अलवर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रहे भूपेंद्र यादव 55557 वोटों से आगे चल रहे हैं। 257954 वोट मिल चुके हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित यादव को 202382 वोट मिले हैं।

अजमेर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के भागीरथ चौधरी 190628 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। चुनाव आय़ोग के मुताबिक उन्हें 429319 वोट मिल चुके हैं,जबकि कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 238691 वोट ही मिले हैं।

चूरू में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राहुल कस्वां ने चुनाव में जीत दर्ज की है। कस्वां वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुरू से लोकसभा सदस्य चुने गए। वह वर्ष 2014 में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे।

कोटाबूंदी लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला 41139 वोटो से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को कड़े मुकाबले में हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles