20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

ओडिशा में नवीन का किला ढहा, आंध्र में चंद्रबाबू का जलवा

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ रहे है। ओडिशा में जहां इस बार नवीन पटनायक का तिलस्म टूटने को है, वहीं आंध्र प्रदेश में भाजपा का गठबंधन भारी पड़ा है।

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ रहे है। दोनों ही राज्यों में भाजपा जीत का परचम लहराती दिखाई दे रही है। ओडिशा में जहां इस बार नवीन पटनायक का तिलस्म टूटने को है, वहीं आंध्र प्रदेश में भाजपा का गठबंधन भारी पड़ा है। इन राज्यों में भाजपा और एनडीए के पक्ष में भारी रुझान दिखाई दिया है।

आंध्र प्रदेश में भाजपा टीडीपी और जन सेना पार्टी के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाती दिख रही है। आंध्र में सीम जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को खासा नुकसान हो रहा है। इस बार भाजपा ने यहां चंद्रबाबू नायडू और एक्टर पवन कल्याण की पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

वहीं ओडिशा में अब तक के रुझान में भाजपा सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। नवीन पटनायक 24 साल से लगातार यहां के मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने बिना किसी चेहरे के ही चुनाव लड़ा। यहां प्रमुख चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही था। अब परिणाम भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles