उदयपुर में एक बार फिर से दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। उदयपुर के सरकारी नारी निकेतन में रहने वाली किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा शिकायत के बाद उदयपुर के सुखेर थाने ने एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि नारी निकेतन के एक डॉक्टर अरविंद ने उसके साथ रेप किया है। इस सबंध मे उदयपुर के डॉक्टर और 3 महिला कार्मिकों के खिलाफ महाराष्ट्र में ज़ीरो एफआईआर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2022 में प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली थी। उस समय वें नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने दस्तयाब कर नारी निकेतन स्थित बालिका गृह पहुंचाया। पिछले माह वें बालिग हुई तो नारी निकेतन छोड़ महाराष्ट्र में पति के साथ रह रही है। पीड़िता ने नारी निकेतन के चिकित्सक डॉ. अरविंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि डॉ. अरविंद ने उसके साथ बलात्कार किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। उसने इस बात की जानकारी वहां की कार्मिक किरण को दी तो उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा कि अन्य लड़कियों के साथ भी ज्यादती हुई, लेकिन वह डर के मारे नहीं बता रही हैं।
इस मामले में उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने जांच एएसपी रामेश्वरलाल को सौंपी है। वहीं नारी निकेतन के अधिकारियों ने इस बात से साफ इंकार करते हुए नजर आ रहे है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी किसी भी तरह की घटना होने संभावना हो ही नहीं सकती है।


