29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दौसा में भीषण सड़क हादसा: 11 श्रद्धालुओं की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक सभी धार्मिक यात्रा पर निकले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पीएम ने की आर्थिक मदद की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राजस्थान के दौसा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने भी जताया दुख

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles