33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अजमेर लिख रहा है विकास की नई कहानी, इसे श्रेष्ठ बनाएंगे: देवनानी

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर पर्यटन और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। शीघ्र ही एक विकसित और उन्नत अजमेर विकास का नया अध्याय लिखेगा। देवनानी ने आमजन को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ ही कहा कि अजमेर विकास की नई इबारत लिखने के लिए तैयार है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की धरती को श्रृंगारित करने का समय चल रहा है। इसके अन्तर्गत जयपुर रोड़ पर अजमेर के प्रवेश स्थल पर भव्य सिंह द्वार का शुभारम्भ हुआ है। यह सिंह द्वार अजमेर की पहचान बनेगा। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 106 करोड़ रूपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य आरम्भ किए गए हैं। उनमें से अधिकतर कार्य समाप्ति की ओर अग्रसर हैं। नगरीय परिवहन सेवा को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 100 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ अजमेर-बेहतर जल निकासी का संवर्धन करने पर सरकार का विशेष जोर रहा है। इसके लिए 60 करोड़ रूपये की राशि का प्रबंधन किया गया है। अजमेर में आईटी पार्क का सपना साकार होना अजमेर के लिए गर्व की बात है। इससे नव भारत का डिजिटल विचार साकार होगा। अजमेर पर्यटन के नक्शे पर विशेष अहमियत रखता है। इसे ओर अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार ने लैपर्ड सफारी का प्रावधान किया है। इससे अजमेर में पर्यटकों को रोकने के लिए नए स्थान उपलब्ध होंगे। साथ ही प्रकृति और वन्यजीवन का सम्मान बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि जेएलएन अस्पताल अजमेर संभाग के लिए प्रमुख चिकित्सा संस्थान है। इसमें आने वाले व्यक्तियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवा की नई पहल स्पीकर हेल्प डेस्क के रूप में आरम्भ की गई। इसके माध्यम से अब तक 5500 रोगियों को राहत प्रदान की गई है। सुपर स्पेशलिटी सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने के लिए भी जेएलएन को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए 240 करोड़ की राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में भी कार्य किया गया है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर में नवीन थाने की स्थापना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इसी प्रकार आनासागर चौकी को भी नई भूमि का निश्चित स्थान मिला है। नया स्टेडियम और कन्वेशन सेन्टर अजमेर के विकास के लिए नया सवेरा साबित होगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा संचालन में भी कई नवाचार किए गए। संविधान दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। साथ ही डिजिटल म्यूजियम में संविधान दीर्घा का उद्घाटन करने से संविधान को नजदीक से जानने का अवसर मिला। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद ने विधानसभा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधानसभा में नेवा सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। आधी आबादी को उनका वास्तविक स्थान दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विधायकों का सम्मान किया गया।

उन्होंने कहा कि कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का शुभारम्भ कर नया अध्याय आरम्भ किया गया। विश्व योग दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा में सामूहिक योग कार्यक्रम रखा गया। कारगिल विजय दिवस पर वीरांगनाओं का सम्मान और कारगिल शौर्य वाटिका का उद्घाटन भी किया गया। सोलहवीं विधानसभा के प्रथम तीन सत्रों में 91.5 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए गए। राज-काज में ई-फाइलिंग सिस्टम लागू करने से पत्रावली निस्तारण के कार्य में तेजी आई, इसकी मॉनिटिरिंग आसान की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles