33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से 10 जुलाई को फिर भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है।मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 जुलाई को भरतपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा भरतपुर संभाग में एक दो स्थान पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

12-13 जुलाई को अतिभारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर, दौसा, अलवर, चूरू, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, करौली, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

अजमेर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं,  कोटा, प्रतापगढ,  सीकर, टोंक, बीकानेर,  हनुमानगढ़, नागौर, गंगानगर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण, उद्योग एवं खनन विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी, मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने की शिरकत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles