33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव! ईरान यात्रा पर दी सख्त चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच हालात एक बार फिर से तनाव वाले नजर आ रहे हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान जाने के लिए मना किया है। अमेरिका ने ईरान की यात्रा पर जाने वाले नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि नागरिकों को किसी भी स्थिति में ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, इसमें सख्ती से हिदायत दी गई है कि अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से ईरान नहीं जाना चाहिए। ईरान में अमेरिकी नागरिकों को बिना किसी चेतावनी और अपराध का कोई सबूत दिए अगवा किया गया है और गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इनमें दोहरी नागरिकता (यूएस-ईरानी) रखने वाले नागरिक भी शामिल हैं। कुछ को झूठे आरोपों में सालों तक कैद रखा गया, मानसिक यातना दी गई और यहां तक कि मौत की सजा भी सुनाई गई है। सिर्फ अमेरिकी पासपोर्ट होना या अमेरिका से संबंध होना ही ईरानी अधिकारियों के लिए गिरफ्तारी का कारण बन सकता है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। ब्रूस ने कहा, हम अमेरिकियों को ईरान की यात्रा के प्रति आगाह करने के लिए एक नई वेबसाइट भी शुरू कर रहे हैं। आप कई भाषाओं में देख सकते हैं, हमारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी वहां उपलब्ध है। वो अभी भी लागू है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles