केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर पहुंचे। जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के दादिया गांव में अमित शाह ने आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव में भाग लेते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक से त्रस्त था, राजस्थान की सरकार ने एसआईटी गठित कर पेपर माफियाओं के खिलाफ संदेश भेजा।
गृहमंत्री ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए राइजिंग राजस्थान, पेट्रोल-डीजल में वैट कटौती, एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी समेत कई कामकाज गिनाए. साथ ही कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा को एक और काम के लिए बधाई देना चाहता हूं।
सहकारिता के मामले में राजस्थान को मजबूत किया है। शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश भेजा है। साथ ही सुरक्षित, समृद्ध और विकसित भारत के सपनों को पूरा किया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार मिलकर राजस्थान के सहकारिता आंदोलन को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा, आज राजस्थान देश के कृषि विकास में बड़ा योगदान कर रहा है। मूंगफली, ज्वार, चना और तिलहन के मामले में राजस्थान की उपलब्धियां गिनाईं। ऊंटनी के दूध पर रिसर्च शुरू किया है, ताकि आने वाले दिनों में ऊंट के अस्तित्व पर खतरा नहीं आएगा।
भजनलाल बोले- 28 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान की डबल इंजन की सरकार गरीब-युवाओं के लिए काम कर रही है। 5 साल का लक्ष्य तय किया है। 5 हजार से अधिक सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। सीएम ने कहा- प्रदेश सरकार सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। हमने प्रदेश के युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। अभी तक हम 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। आज हम 28 हजार पदों पर भर्ती निकाल रहे हैं। इन्हें मिलाकर 2 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हो गई है।


