29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अंता विधानसभा उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने भरा नामांकन, रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने अंता सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दिन उनके समर्थकों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। नामांकन के बाद धोलिया मैरिज गार्डन में एक विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इस रैली में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए थे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। रैली में पहुंचे लोगों ने “नरेश मीणा ज़िंदाबाद” के नारों के साथ माहौल को जोश से भर दिया।

रैली में नरेश मीणा के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अंता की जनता को दंडवत प्रणाम किया और कहा कि वे इस क्षेत्र की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर रैली में कई राजनीतिक चेहरों की भी मौजूदगी रही। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान भी रैली में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि रैली का नेतृत्व खुद राजेंद्र गुढ़ा कर रहे हैं, जो नरेश मीणा के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

गौरतलब है कि नरेश मीणा ने पहले कांग्रेस से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार करते हुए प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया। इसके बावजूद नरेश मीणा ने मैदान छोड़ने की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोकने का फैसला किया। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अंता से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ और विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी को नरेश मीणा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह जनसमर्थन उन्हें चुनावी नतीजों में कितना फायदा पहुंचाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles