29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जताई कांग्रेस से टिकट की दावेदारी, नरेश मीणा के चुनाव लड़ने पर दिया जवाब

बारां। अंता विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच तीन बार विधायक रह चुके और अंता से दो बार कांग्रेस के उम्मीदवार रहे प्रमोद जैन भाया ने भी कांग्रेस से टिकट की दावेदारी जताई है। भाया पूर्व में सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। प्रमोद जैन भाया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। जब उनसे नरेश मीणा के निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबका अधिकार है।

भाजपा सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए भाया ने कहा कि वे कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं और पार्टी जो भी उम्मीदवार चुनेगी, उसके साथ खड़े रहेंगे और चुनाव में दमदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बदले की राजनीति शुरू की थी और सत्ता परिवर्तन के बाद हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। भाया ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमें न्याय में जीत मिली है। उन्होंने इस तरह की राजनीति को किसी के लिए भी अच्छी परंपरा नहीं बताया।

भाया ने आगामी चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है, लेकिन आम जनता दो सालों में कई क्षेत्रों में परेशान है। इसलिए निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में ही फैसला होगा। सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने की पोस्ट डालने को लेकर पूछे जाने पर भाया ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होगा, वे सिर्फ दावेदारी कर रहे हैं। अंता से जीत और हार के सवाल पर भाया ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है, जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles