29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अंता उपचुनाव 2025: टिकट किसका? सैनी की चाल या हाईकमान का खेल… राजे से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

जयपुर। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर जबरदस्त सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। पार्टी किसी भी वक्त उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। बुधववार को दिनभर सीएमआर से लेकर वसुंधरा राजे के आवास तक टिकट को लेकर नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

वसुंधरा के दर पर पहुंचे प्रभूलाल सैनी

पूर्व मंत्री और अंता से पूर्व विधायक प्रभूलाल सैनी वसुंधरा राजे के आवास पहुंचे और करीब एक घंटे की बंद कमरे में मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा, “मैंने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बैठक सकारात्मक रही, मैंने वसुंधरा जी से समर्थन मांगा है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, हम सब मिलकर उसे जिताएंगे।”

पुराने गिले-शिकवे मिटाने की कोशिश

एक दौर में वसुंधरा राजे के करीबी रहे सैनी ने पिछली बार पाला बदल लिया था और ओम बिरला के नजदीक बताए जा रहे थे। माना जा रहा है कि इससे वसुंधरा नाराज थीं। आज की मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच सुलह के संकेत मिले हैं।

वसुंधरा से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़

सैनी की वसुंधरा राजे से मुलाकात के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके आवास पहुंचे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक उम्मीदवार चयन को लेकर गंभीर चर्चा हुई, हालांकि बैठक के बाद राठौड़ बिना मीडिया से बात किए निकल गए।

उम्मीदवार चयन को लेकर वीसी से चला मंथन

दोपहर करीब दो बजे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये टिकट पर मंथन किया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी और सतीश पूनियां मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles