29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SDM थप्पड़कांड मामले ने पकड़ा तूल, पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक प्रशासनिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार (21 नवंबर) को एसडीएम छोटू लाल शर्मा और एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच सीएनजी भरवाने को लेकर बहस हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हाथापाई में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मारा थप्पड़

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में कर्मचारी ने भी पलटवार किया। विवाद के बीच-बचाव करने आए एक अन्य कर्मचारी के साथ भी एसडीएम का विवाद हुआ, जिसमें एसडीएम ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

तीन पेट्रोल पंप कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को मामले में पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारियों दीपक माली, प्रभु लाल कुमावत और राजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पुष्टि कर रही है और प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

घटना कैसे हुई?

एसडीएम छोटू लाल शर्मा जयपुर से प्रतापगढ़ जाते हुए जसवंतपुरा के एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान सीएनजी भरवाने को लेकर एसडीएम और पंप कर्मचारी के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते ही हाथापाई हो गई, जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ। इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों तरफ से जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles