ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने चुनाव आयोग और आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि देश में मुसलमानों के खिलाफ डर और भेदभाव फैलाने की कोशिश हो रही है, और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग होटल में जाकर आधार कार्ड मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर नहीं दिखाओगे तो पैंट उतारनी पड़ेगी। कौन हैं आप जो यह तय करेंगे? आपको होटल में जाकर यह पूछने का अधिकार किसने दिया? सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि किसी भी नागरिक से इस तरह जबरदस्ती नहीं की जा सकती तो ऐसा क्यों किया जा रहा है।
पार्टी बिहार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ओवैसी ने कहा कि पार्टी बिहार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। हम बिहार में एक ताकत हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराएंगे
यह भी पढ़ें: PM मोदी पांच देशों की यात्रा पर हुए रवाना


