पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इसके साथ ही सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। इस बीच MATRIZE-IANS द्वारा करवाए गए ओपिनियन पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के कार्यों पर जनता संतुष्ट नजर आ रही है।
एनडीए को 150-160 सीटें मिलने का अनुमान
ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए को 150-160 सीटें, महागठबंधन को 70-80 सीटें, जबकि अन्य को 9-12 सीटें मिलने की संभावना है। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 49%, महागठबंधन को 36%, और अन्य को 15% वोट मिलने का अनुमान है।
किस पार्टी को कितनी सीटें?
सर्वे में एनडीए और महागठबंधन के भीतर सीटों का संभावित बंटवारा भी बताया गया है:
एनडीए
- भाजपा (BJP): 80-85 सीटें
- जेडीयू (JDU): 60-65 सीटें
- हम (HAM): 3-6 सीटें
- एलजेपी (रामविलास): 4-6 सीटें
- आरएलएम: 1-2 सीटें
महागठबंधन
- आरजेडी (RJD): 60-65 सीटें
- कांग्रेस: 7-10 सीटें
- सीपीआई-एमएल: 6-9 सीटें
- सीपीआई और सीपीएम: 0-1 सीटें
- वीआईपी: 2-4 सीटें
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा:
- पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटों पर मतदान)
- दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटों पर मतदान)
- मतगणना: 14 नवंबर
पहले चरण में
- अधिसूचना जारी: 10 अक्टूबर
- नामांकन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर
- नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर
- नाम वापसी की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर
दूसरे चरण में:
- अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर
- नामांकन की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर
- नामांकन पत्रों की जांच: 21 अक्टूबर
- नाम वापसी की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर


