29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी, छात्रों और अभिभावकों में दहशत

जयपुर में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। धमकी मिलने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्कूल को खाली करवाया गया। वहीं स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

दरअसल जयपुर के विद्याधर नगर में स्थित एमजीपीएस स्कूल को ईमेल कर बम से उड़ाने की  धमकी दी गई।  स्कूल प्रशासन ने फौरन पुलिस को खबर दी। एहतियातन स्कूल की बिल्डिंग से 3500 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच में जुट गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्याधर नगर के सेक्टर-1 में MGPS स्कूल है। रविवार देर रात स्कूल की ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल किया गया।

इसमें विस्फोटक रखकर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुबह जब स्कूल प्रशासन के ई-मेल चेक किया तो इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने एक-एक क्लासरूम को खाली कराकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बता दें कि इससे पहले भी जयपुर के कुछ स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles