33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

गर्लफ्रेंड के साथ खाटूश्यामजी दर्शन करने पहुंचे प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, मचा हड़कंप

सीकर जिले के खाटूश्यामजी इलाके में अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए आया था। लौटते समय कुछ बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

दरअसल यह घटना मंगलवार की है। जब अजमेर के कारोबारी अमित खंडेलवाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे। लौटते समय एक कार में सवार बदमाशों ने उनकी कार को रास्ते में रुकवाया। कारोबारी को उसकी गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। अमित की गर्लफ्रेंड ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाश उसको लेकर फरार हो गए। पुलिस को मिली सूचना के बाद इलाके में नाकाबंदी की गई लेकिन पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सदर थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया- अजमेर के क्रिश्चियनगंज निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल अपनी सहकर्मी के साथ खाटू बाबा के दर्शन करने के आया था। लौटते समय लामियां से पचार जाने वाली सड़क पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने अमित को उसकी गाड़ी से जबरन बाहर खींचा और अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: गहलोत बोले- पूरे 5 साल राज करो, पंडित भजनलाल जी हमको सूट करते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles