मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, केंद्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, और आने वाले महीनों में राजस्थान के लिए निवेश और बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे विषयों पर बात हुई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली में विकसित भारत के शिल्पकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद तथा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ट्वीट
सीएम भजनलाला शर्मा ने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री का सानिध्य सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के विजन को साकार करते हुए राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।” सूत्रों के अनुसार, सीएम ने पीएम मोदी को प्रवासी राजस्थानी दिवस का निमंत्रण दिया है. बालोतरा के पचपदरा में स्थित रिफाइनरी 2026 में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बारे में भी पीएम मोदी को फीडबैक दिया।


