20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

CM गहलोत ने 1 लाख 56 हजार दीयों से किया 156 सीटें जीतने का दावा

अपने मिशन 156 के तहत जयपुर में शनिवार को CM अशोक गहलोत ने जयपुर के कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ विद्याधर नगर स्टेडियम में 1 लाख 56 हजार दीये जलाकर चुनावी दीपावली मनाई। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मालवीय नगर प्रत्याशी अर्चना शर्मा, सांगानेर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज, किशनपोल प्रत्याशी अमीन कागजी, हवा महल प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी और झोटवाड़ा प्रत्याशी अभिषेक चौधरी मौजूद रहे। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने बताया- राजधानी में पहली बार कांग्रेस की ओर से इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा से मिशन 156 की बात करते आए हैं। कांग्रेस ने 2023 के चुनाव में 156 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी का संदेश देने के लिए यह दीपावली उत्सव मनाया जा रहा है।

दीपमालिका प्रजव्वलन के बाद मैदान और आकाश में आतिशबाज़ी की गई जिसका आनंद विद्याधर निवासियों ने अपनी छतों से लिया। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कंपनी डिज़ाइन बॉक्स ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी ले रखी थी। स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे मैदान में दिए लगाए गए थे। इन दीयों से बीचों बीच ‘कांग्रेस फिर से’ का नारा लिखा था और उसके एक और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ तथा दूसरी ओर कांग्रेस की ‘7’ गारन्टीयों का अंक बना था। 

कार्यक्रम में केवल जयपुर शहर के अधिकतर पत्रकार और करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में सिर्फ मंत्री महेश जोशी का सम्बोधन हुआ जिन्होने CM अशोक गहलोत के नेतृत्व में 156 सीटें जीतने का  और साथ ही CM गहलोत के मिशन 2030 को सच करने का प्रण दोहराया। जोशी ने कहा कि वहां मैदान में प्रज्वलित एक लाख छप्पन हजार दीयों की तरह राजस्थान का भविष्य में अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर साकार होगा। 

पूरे कार्यक्रम को ड्रोन कैमरों से शूट कर लाइव तस्वीरें बड़े LED स्क्रीन पर दिखाने के अलावा सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित की गई। CM गहलोत अपने  राजनीतिक जीवन में कभी ना तो व्यक्तिगत रूप से और ना राजनीतिक रूप से इतने बहिर्मुखी व्यवहार के लिए जाने गए हैं। लेकिन ‘मोदी राज’ में उन्होने कांग्रेस को भी जोर से और दिखा कर बोलना सीख लिया है।  

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles