29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

धनतेरस पर किसानों को तोहफा: सीएम भजनलाल शर्मा ने नदबई से किया किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त का शुभारंभ

भरतपुर। धनतेरस के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी गृह तहसील नदबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त का शुभारंभ करते हुए उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की।

इस दौरान प्रदेश के लगभग 72 लाख किसानों को 1000-1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम भरतपुर जिले की कृषि उपज मंडी, नदबई में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। जनता ने गिरिराज महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।

गिरिराज महाराज के जयकारों से शुरू हुआ संबोधन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत गिरिराज महाराज की जय के उद्घोष से की और उपस्थित जनसमूह को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा “मेरी जन्मस्थली नदबई से प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सुख का विषय है।”

डबल इंजन की सरकार से किसानों को लाभ: सीएम शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही ₹6000 की किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार ने ₹3000 की अतिरिक्त सहायता जोड़कर किसानों के लिए कुल ₹9000 वार्षिक सहायता सुनिश्चित की है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार का लाभ बताते हुए कहा कि: “हमारा उद्देश्य है कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। खेती को लाभ का धंधा बनाना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि: “यदि नदबई को पानी मिल गया, तो यह क्षेत्र सोने की तरह चमकेगा।”

 नदबई के लिए घोषणाओं की झड़ी

  • पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) में नदबई को शामिल करने का आश्वासन
  • ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण
  • मिनी सचिवालय की स्थापना
  • बाईपास रिंग रोड का निर्माण

नदबई में जिला अस्पताल भवन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजकीय जिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास भी किया। यह नदबई में उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला दौरा था, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles