33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

CM भजनलाल ने फिर किया बड़ा बदलाव, 91 IPS, 133 RAS और 12 IAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शनिवार को ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।  भजनलाल सरकार ने 91 आईपीएस, 12 आईएएस और 133 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि लंबे समय से सरकार में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा था लेकिन अब जाकर तबादला सूची जारी कर दी गई है।

कार्मिक विभाग द्वार जारी आदेश के अनुसार, कुल 91 आईपीएस, 12 आईएस औऱ 133 आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं भजनलाल सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के जरिए 13 आईजी, 26 डीआईजी और 31 जिलों में एसपी बदल दिए हैं। इसके अलावा आरएएस अफसरों की तबादला सूची में भी 115 एसडीएम बदल डाले हैं।

बता दें कि श्रीगंगानगर के एसपी गौरव यादव को सीएम सिक्योरिटी का जिम्मा दिया गया था लेकिन अब उन्हें उदयपुर रेंज आईजी लगाया गया है। इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के खास माने जाने वाले भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश को वापस जयपुर लाया गया, उन्हें जयपुर रेंज आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।  वहीं पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय से बीकानेर रेंज आईजी का जिम्मा संभाल रहे ओमप्रकाश को नजदीकी जिले जोधपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles