34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विधानसभा में गरजे CM भजनलाल, कहा- ‘मेरी आवाज नहीं दबा पाओगे’

राजस्थान विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नौटंकी कर रही है और जनता के असली मुद्दों से इसका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक अतिवृष्टि के समय जनता के बीच नहीं गए और अब धर्मांतरण बिल को लेकर दुखी हैं।

भजनलाल शर्मा ने जोर देकर कहा, “मेरी आवाज को पहले भी नहीं रोक पाए, आगे भी नहीं रोक पाओगे। यह आवाज ऐसी है, जिसे दबाने का दम किसी में नहीं है।” सीएम ने विधानसभा में कहा कि मॉनसून सत्र जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए बुलाया जाता है, लेकिन कांग्रेस ने इसका समय बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि कुछ परंपराएं और मर्यादाएं होती हैं, लेकिन सस्ती लोकप्रियता ज्यादा दिन नहीं चलती।

उन्होंने कहा कि कुछ परंपराएं और मर्यादाएं होती हैं, लेकिन सस्ती लोकप्रियता ज्यादा दिन नहीं चलती। विपक्ष की ताकत तब दिखती है, जब वह जनता की आवाज को उठाता है, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का कार्यक्रम बना लिया है। कभी कुछ पहनकर आ जाते हैं, कभी कुछ नाटक करते हैं। यह राजस्थान की जनता सब देख रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles