धौलपुर। देर से ही सही, लेकिन अब धौलपुर का ऐतिहासिक शरद मेला परवान चढ़ने लगा है। लोग बड़ी संख्या में परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। जिससे मेले में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। जिससे दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। गुरुवार शाम को और शुक्रवार दिन में मेले में जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले में खूब खरीदारी की तथा चाट पकौड़ी का खूब आनंद लिया। मौसम सर्द हो गया है। लेकिन फिर भी लोग आइसक्रीम का जमकर लुफ्त उठाते देखे गए। इसके अलावा महिला पुरुषों ने झूले झूलकर झूलों का खूब आंनद लिया। जिस कारण झूलों पर भी काफी भीड़ रही। अच्छी दुकानदारी होने से मेले में बाहर से आए दुकानदारों के चेहरे भी खिले खिले नजर आए।
इस बार शरद मेला थोड़ा देरी से शुरू हुआ है। जिस कारण शुरुआती दिनों में मेले में लोग नहीं पहुंचे। जिससे दुकानदार निराश नजर आ रहे थे। लेकिन अब मेले का उत्साह पूरे चरम पर है। मेले में महिला, पुरुष और बच्चों की खासी भीड़ उमड़ रही है। जो खरीदारी कर रही है। जिससे दुकानदारों का भी उत्साह बढ़ रहा है और उनके चेहरे भी खिले खिले नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को मेले में खूब भीड़ उमड़ी। जिसकी वजह से दुकानदारों की खूब बिक्री हुई।
लोगों ने मेले से गर्म कपड़े सहित घर गृहस्थी का सामान खरीदा। इसके अलावा महिलाएं चाय के कप सहित रसोई का अन्य सामान खरीदती नजर आई। इसके अलावा कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छी खासी बिक्री होती देखी गई। इसके अलावा महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री भी खरीदती नजर आई। वही चाट पकौड़ी की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। सॉफ्टी खाने के लिए सर्दी में भी लोगों की खूब कतार लगी देखी गई। वहीं मिकी माउस पर बच्चों ने मेले में खूब धमा चौकड़ी और मस्ती की। इसके अलावा झूला झूलने के लिए लोगों में होड़ मची रही। लोगों ने मेले में झूला सहित अन्य आइटम का खूब आनंद लिया।
इसके अलावा इस बार भी मेले में कई तरह के झूले आए हैं। जिन पर झूला झूलने के लिए लोगो मे खूब उत्साह दिखा। इन पर लोगो ने झूला झूलकर खूब आंनद लिया।
इसके अलावा मौत का कुआं भी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। जिसे देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। कुल मिलाकर शरद मेला अब अपने पूरे चरम पर पहुंच चुका है और जमकर भीड़ उमड़ रही है। जिससे खूब खरीददारी हो रही है और दुकानदारों के चेहरे खिले खिले नजर आ रहे हैं।


