33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा वूमन प्रीमियर क्रिकेट लीग 2025 के पोस्टर का विमोचन

जयपुर। वीरांगना वेलफेयर की ओर से वूमन प्रीमियर क्रिकेट लीग 2025 का आयोजन 3 जुलाई से 6 जुलाई 2025 जय क्लब में किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार कों 02 जुलाई 2025 को वूमन प्रीमियर क्रिकेट लीग 2025 का पोस्टर विमोचन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा निवास स्थान सिविललाईन पर किया। चार दिन के इवेंट में अलग-अलग टीम के साथ 9 मैच होंगे जितने वाली टीम को 21000 का इनाम सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

वीरांगना वेलफेयर की अध्यक्ष सीमा राठौड़ ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को क्रिकेट की दुनिया में एक मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से इस प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रीमियर लीग जय क्लब के मैदान में आयोजित होगी। जिसकी शुरूआत 3 जुलाई 2025 से शाम 6 बजे होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि वीरांगना वेलफेयर का यह प्रयास महिलाओं खिलाड़ियों को खेल की दुनिया में नई पहचान दिलाएगा। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा, जो कि सराहनीय पहल है।

यह भी पढ़ें: ये कौन हैं जो होटल मालिकों से पैंट उतारने को कह रहे हैं? -AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles