29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुनी लोगों की समस्या, तुरंत किया समाधान

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 30 सितंबर को जनसुनवाई कार्यक्रम रखा। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सोमवार 30 सितंबर को सिविल लाइन्स स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम की दूसरी कड़ी आयोजित की।

इस बार जनसुनवाई विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के खातीपुरा मंडल के लिए रखी गई थी, जहां क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को रखा।

दिया कुमारी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और तुरंत संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उनका कहना है कि वे विद्याधर नगर की जनप्रतिनिधि होने के नाते, इस क्षेत्र को हर समस्या से मुक्त कर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

दिया कुमारी ने कहा मेरा लक्ष्य है कि विद्याधर नगर के सभी क्षेत्रों में विकास हो और हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो।

आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पहले भी विद्याधर नगर मंडल में जनसुनवाई का आयोजन किया था और अब वे पाँचों मंडलों में बारी-बारी से इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

इस पहल के माध्यम से दिया कुमारी जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का जल्द निपटारा किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles