20.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

DHOLPUR बसेड़ी बाजार में 2 दिन से सफाई ठप, लगे कूड़े के ढेर दुकानदारों व राहगीर परेशान

DHOLPUR धौलपुर, बसेड़ी कस्बे के मुख्य बाजार में पिछले दो दिनों से लगातार कूड़े के ढेर जमा होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से सफाई ना करवाने के कारण बाजार की प्रमुख गलियों, सब्ज़ी मंडी, बयाना मोड़, हवेली थोक, मनिहार गली और दुकानों के सामने बदबू व गंदगी फैल रही है। जिससे स्थानीय व्यापारी और आमजन दोनों बेहद परेशान हैं।

दुकानदारों का कहना है कि सुबह से शाम तक दुकानों के बाहर कूड़ा पड़ा रहता है, जिससे ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है। बढ़ती दुर्गंध और मच्छरों की संख्या ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कूड़ा जमा होने से सड़क पर जगह-जगह अवरोध बन रहे हैं। जिससे राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों व नागरिकों ने नगर पालिका से तुरंत कार्रवाई कर बाजार में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

https://www.facebook.com/nsc9news

https://x.com/nsc9news

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles