20.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, बना विश्व रिकॉर्ड; देखें तस्वीरें

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में फिर से नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। 2017 से लगातार दीपोत्सव को नए आयाम देने वाली सरकार ने इस बार भी पुरानी उपलब्धियों को पीछे छोड़ दिया। दीपोत्सव 2025 में कुल 26,17,215 दीप जलाए गए, जो पिछले साल 2024 के 25,12,585 दीपों से कहीं अधिक हैं। यह नया कीर्तिमान अयोध्या के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है।

दूसरा रिकॉर्ड सरयू मैया की आरती का रहा, जिसमें इस वर्ष 2,128 वेदाचार्य, अर्चक और साधकों ने एक साथ आरती की। योगी सरकार के नौवें दीपोत्सव और श्रीराम के 500 वर्ष बाद महल में विराजमान होने के दूसरे वर्ष में यह सफलता अयोध्या के धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों में एक नया मुकाम साबित हुई है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को फिर से विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles