प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने राजस्थान में कड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के कूकस क्षेत्र स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमोंट में छापेमारी की। छत्तीसगढ़ रायपुर की ईडी टीम ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस ऐप से जुड़े कुछ लोग होटल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
इस केस जुड़े मामले में ईडी को सूचना मिली थी कि महादेव बेटिंग ऐप केस से जुड़े कुछ संदिग्ध होटल फेयर माउंट में ठहरे हुए है। इसी सूचना के आधार पर ईडी की टीम ने होटल फेयरमोंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि बेटिंग ऐप से जुड़े लोग होटल के दो-तीन कमरों में ठहरे हुए थे। ईडी की टीम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत होटल में मिले लोगों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जयपुर में इस नेटवर्क को लेकर छापेमारी हुई हो, इससे पहले 16 अप्रैल को भी ईडी ने जयपुर के सोडाला क्षेत्र स्थित एपल रेजीडेंसी में ड्राय फ्रूट कारोबारी भरत दाधीच के फ्लैट सहित कई जगहों पर छापा मारा था। इसके साथ ही महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के 60 ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की गई थी।


