33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार पर हमला, कहा- जीएसटी स्लैब ने पैदा किया आतंक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर जीएसटी और वोट चोरी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीएसटी की शुरुआत ही गलत ढंग से हुई, और वर्तमान मोदी सरकार ने स्लैब बढ़ाकर देश में आतंक पैदा कर दिया। गहलोत ने बताया—“देश में जीएसटी के नाम पर कोई जेल जा रहा है, कोई धमकी दे रहा है, कोई सौदेबाजी कर रहा है।”

कन्हैयालाल हत्याकांड पर निशाना

गहलोत ने कहा कि राजस्थान आ रहे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए कि कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए कार्रवाई कब पूरी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दो कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। गहलोत ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 50 लाख का आर्थिक पैकेज, दोनों बेटों को सरकारी नौकरी और घायल गवाह का इलाज उपलब्ध कराया।

राजस्थान में हालात खराब

गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार को भी घेरा और कहा— “राजस्थान में हालात खराब हैं। जनता में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। पंडित भजनलाल शर्मा आप पहली बार सीएम बने हैं, लेकिन कॉन्फिडेंस के साथ काम करें। जमकर राज करो। भगवान की कृपा से मौका मिला है।” गहलोत ने बताया कि वह भजनलाल के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनकी बात राज्य और जनता के हित में है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसमें आमजन की सुनवाई नहीं हो रही, और अधिकारी जनता की नहीं सुन रहे।

वसुंधरा राजे पर टिप्पणी

पूर्व सीएम ने कहा कि अगर वसुंधरा राजे तीसरी बार सीएम बनतीं, तो उनके पूर्व दोनों कार्यकालों का अनुभव काम आता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कमी होती तो सदन में भाजपा पर जमकर अटैक करते।

वोट चोरी और चुनाव प्रणाली पर चिंता

गहलोत ने चेतावनी दी कि वोट चोरी देश के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वोट चोरी और ईवीएम के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड और ईडी नोटिस ने देश में पैसा एकत्रित करने का आतंक मचाया और इसे रिफंड किया जाना चाहिए। पूर्व सीएम गहलोत ने यह बयान साध्वी कुमुदलता के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles