33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

बर्थडे वाले दिन ED का सरप्राइज गिफ्ट! आखिर क्यों अरेस्ट हुए भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य; क्या है माजरा

छत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में की है। इस दौरान भूपेश बघेल के आवास समेत कई ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे।

ED ने धरना घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए और चैतन्य बघेल से पूछताछ की। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से ईडी ने पूछताछ की इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट पोस्ट शेयर कर लिखा कि ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।

विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles