29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

रावतभाटा में बड़ा हादसा! हैवी वॉटर प्लांट में गैस लीकेज; 4 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित भारी पानी संयंत्र (Heavy Water Plant) में शनिवार को अचानक गैस रिसाव हो जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में चार श्रमिक गैस की चपेट में आ गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्लांट के बंद पड़े कम्प्रेशर से अचानक गैस लीक हो गई। उस समय श्रमिक मेंटेनेंस कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे। गैस रिसाव होते ही अफरा-तफरी मच गई और श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई।

दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल

गैस रिसाव की चपेट में आने से भैंसरोड़गढ़ निवासी धर्मेंद्र लोहार और बिहार निवासी जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा के अस्पताल में रेफर किया गया।

दो अन्य श्रमिकों का इलाज जारी

हादसे में दो अन्य श्रमिक — शिवजी बैरवा निवासी रावतभाटा और मधुसूदन मालव निवासी छीपाबड़ौद (बारां) — भी झुलस गए। दोनों का इलाज फिलहाल परमाणु बिजलीघर रावतभाटा के अस्पताल में जारी है। स्थानीय प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles