29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दशहरा-दिवाली-छठ में घर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, अब लंबी लाइन में लगने की झंझट खत्म; अब आसानी से मिलेगा टिकट

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही भारतीय रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ने लगती है। दशहरा, दीपावली और छठ जैसे अवसरों पर लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं, जिससे जनरल टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया और अनोखा कदम उठाया है। अब यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए न तो लंबी कतार में खड़ा होना पड़ेगा और न ही काउंटर तक भाग-दौड़ करनी होगी। उत्तर रेलवे ने एम-यूटीएस (Mobile – Unreserved Ticketing System) नाम की नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत रेलकर्मी प्लेटफॉर्म पर घूम-घूमकर यात्रियों को जनरल टिकट देंगे।

रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था बिल्कुल फेरीवालों की तरह काम करेगी। यूनिफॉर्म पहने हुए रेलकर्मी एम-यूटीएस मशीन के साथ प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेंगे। यात्री उन्हें अपना डेस्टिनेशन बताकर तुरंत टिकट खरीद सकेंगे। यह मशीन रोडवेज बसों में इस्तेमाल होने वाली टिकट मशीन जैसी होगी — हल्की, वायरलेस और मोबाइल।यात्रियों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि टिकट खरीदने के लिए नकद और UPI दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। यानी अगर आपके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं, तो भी आप डिजिटल पेमेंट के जरिए टिकट ले सकते हैं।

यह सेवा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जो तुरंत यात्रा करना चाहते हैं और काउंटर की भीड़ से बचना चाहते हैं। रेलवे का मानना है कि इस पहल से भीड़भाड़ कम होगी, समय की बचत होगी और यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा। इस पहल की शुरुआत उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में की गई है और आने वाले समय में इसे अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles