33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौंसी में “हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम का आयोजन

रौंसी। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौंसी में हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के लगभग 5 लाख अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और संकल्प लिया कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का स्वाभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।

school

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य हेमराज मीना, प्राचार्य हंसराज मीना, व्याख्याता लखनलाल मीना, नरेश कुमार मीना, वरिष्ठ अध्यापक देशराज गुर्जर, प्रकाश चंद जाटव, केवलराम मीना, अध्यापक बाबूलाल मीना, रामजीत पटेल, विजय सिंह मीना, भूपेंद्र कुमार शर्मा, गोविंदराम गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्य हेमराज मीना के बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना और विद्यालय को राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करना रहा।

school

रामजीत पटेल ने बताया कि इस सप्ताह विधालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली/ पोस्टर/निबंध/ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ साथ खेल दिवस पर भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र को याद करके गतिविधियां आयोजित हुई साथ ही नो बैग डे जैसी गतिविधियां भी विधालय में नियमित होने के साथ साथ वृक्षारोपण में पूरे पंचायत क्षेत्र में लगभग 11 हजार पौधों का पौधारोपण करके एक तरह से कीर्तिमान स्थापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles