29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

हनुमान बेनीवाल फिर बने आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

नागौर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को एक बार फिर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नागौर में आयोजित पार्टी की आमसभा में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। प्रदेशभर से आए आरएलपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। पुनर्निर्वाचन के बाद बेनीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

सभा में हनुमान बेनीवाल की नई टीम की भी घोषणा

  • मनीष चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
  • माधाराम भाकल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और
  • नेम सिंह को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, इंदिरा देवी बावरी, कनिका बेनीवाल और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

2028 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान

पार्टी की आमसभा में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बैठक में पंचायती राज और निकाय चुनावों में भी सक्रिय भागीदारी के संकेत दिए गए।

चुनौतियों से घिरे हैं बेनीवाल

हालांकि हनुमान बेनीवाल के सामने राजनीतिक चुनौतियां भी कम नहीं हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में आरएलपी ने 77 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन केवल एक सीट— खुद हनुमान बेनीवाल की— पर जीत दर्ज हुई। वह भी महज 2,059 वोटों के अंतर से जीत पाए थे। इसके बाद खींवसर उपचुनाव में उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा। इन नतीजों ने पार्टी के भविष्य और संगठनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े किए थे। ऐसे में 2028 का विधानसभा चुनाव बेनीवाल और उनकी पार्टी के लिए राजनीतिक अस्तित्व की परीक्षा से कम नहीं होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles