किसी भी देश की आर्थिक ताकत का एक अहम पैमाना उसकी करेंसी की वैल्यू होती है। अक्सर जब करेंसी की तुलना की जाती है, तो डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की बात होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेंट्रल एशिया के देश कतर में भारतीय रुपये की क्या कीमत होती है? खासतौर पर उन लाखों भारतीयों के लिए जो कतर में नौकरी करने जाते हैं, यह जानना बेहद जरूरी है कि उनके मेहनत की कमाई का क्या असली मूल्य है।
कतर की करेंसी: कतर रियाल (QAR)
कतर की आधिकारिक करेंसी का नाम है कतर रियाल। भारत और कतर के बीच मजबूत संबंध हैं, और लाखों भारतीय यहां काम करने आते हैं। कतर रियाल, भारतीय रुपये की तुलना में काफी मजबूत और वैल्यूएबल मानी जाती है। यही कारण है कि भारत से लोग बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में कतर जाते हैं।
10 हजार रुपये की कतर में कीमत
अगर बात करें करेंसी विनिमय की तो 1 कतर रियाल लगभग 24.34 रुपये के बराबर है। वहीं भारत के 1 रुपये की वैल्यू लगभग 0.04 कतर रियाल होती है। इसका मतलब है कि भारत के 10,000 रुपये कतर रियाल में बदलने पर करीब 410.90 कतर रियाल होंगे। यह दर्शाता है कि कतर की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले काफी मजबूत है।
मेहनत के पीछे की कीमत
कतर में काम करने वाले ज्यादातर भारतीय मैनुअल और शारीरिक श्रम वाले कार्य करते हैं, जैसे ड्राइविंग, कंस्ट्रक्शन, आदि। अक्सर उन्हें तेज धूप में भी घंटों काम करना पड़ता है। इस बात को समझना जरूरी है कि जितना पैसा वे वहां कमाते हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी होती है।


