29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

IMD ALERT: राजस्थान में 26-27-28 अक्टूबर को होगी बारिश? अब बढ़ेगी ठंड; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाके, खासकर कोटा और उदयपुर संभाग में 26 से 29 अक्टूबर के बीच बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग, जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है और हल्की बारिश के साथ सर्दी का आगाज हो जाएगा।

नया वेदर सिस्टम रहेगा सक्रिय

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 25 से 28 अक्टूबर के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम की ताजा स्थिति के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा तापमान है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आया नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी प्रणालियों से उठी नमी राजस्थान और गुजरात की ओर बढ़ रही है। इसी वजह से कोटा और उदयपुर सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बादल बन रहे हैं।

ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण

राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह प्रणाली बनी हुई है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर सक्रिय है, जो 27 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे राजस्थान समेत कई हिस्सों में हल्की वर्षा और मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

सीकर सबसे ठंडा, सर्दी का अहसास

प्रदेश में अब सर्दी का असर महसूस होने लगा है। सीकर, झुंझुनू, चूरू, जयपुर और भीलवाड़ा में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। 23 अक्टूबर को सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे दीपावली के बाद राजस्थान में ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles