29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

317 महिलाओं से ठगी, रोजगार के नाम पर हड़पे 1.89 लाख रुपये, आरोपी फरार

राजस्थान। शाहपुरा में महिलाओं के साथ ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 317 महिलाओं से स्व-रोजगार दिलाने के नाम पर करीब 1.89 लाख रुपये की ठगी की गई है। ठगों ने एक संस्था के माध्यम से महिलाओं को यह झांसा दिया कि उन्हें घर बैठे काम और हर महीने तय इनकम मिलेगी। इसके बदले में महिलाओं से सदस्यता शुल्क वसूला गया, लेकिन बाद में आरोपी फरार हो गए।

मीटिंग कर किए थे बड़े-बड़े वादे

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कुछ महीनों पहले एक संस्था के माध्यम से उनकी मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं को यह कहा गया कि उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। काम घर से ही करना होगा और हर महीने निश्चित आय दी जाएगी। इस लालच में आकर महिलाओं ने सदस्यता शुल्क के रूप में पैसे जमा कराए।

फोन बंद, संस्था गायब — तब हुआ एहसास

पैसे देने के बाद न तो कोई योजना शुरू हुई और न ही किसी को कोई काम मिला। कुछ ही समय बाद आरोपियों के फोन नंबर बंद हो गए और कार्यालय का कोई पता भी नहीं चला। इसके बाद महिलाओं को एहसास हुआ कि वे एक सोची-समझी ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

डीएसपी ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

बुधवार को सैकड़ों पीड़ित महिलाएं भाजपा नेता उपेन यादव के नेतृत्व में शाहपुरा डीएसपी कार्यालय पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं ने बताया कि उनकी भावनाओं और आर्थिक स्थिति का गलत फायदा उठाया गया, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह टूट गई हैं। इनमें कई महिलाएं मजदूरी कर या घरेलू काम कर परिवार चला रही थीं।

डीएसपी ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

डीएसपी कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को डीएसपी ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles