29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SMS अस्पताल हादसा: राठौड़ का कांग्रेस पर वार – “हमारे सीएम दिल्ली सैर-सपाटे करने नहीं जाते…

जयपुर। राजधानी के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुई आगजनी की घटना के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल शर्मा सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि “दुर्घटनाओं पर राजनीति करना ठीक बात नहीं है।”

राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे रात 2 बजे अस्पताल पहुंचे और खुद मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सरकार घटना को लेकर गंभीर है और हाई लेवल जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। राठौड़ ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, इलाज और देखभाल के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने टीकाराम जूली के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “कांग्रेस के नेताओं की तरह मुख्यमंत्री दिल्ली सैर-सपाटे करने नहीं जाते, जब भी जाते हैं कुछ न कुछ लेकर आते हैं।” उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौड़ ने यह भी कहा कि यह घटना हृदयविदारक और अत्यंत दुःखद है। सरकार और पार्टी दोनों ही पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। अंत में राठौड़ ने विपक्ष को सलाह दी कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने की बजाय समाधान और सुधार के बारे में सोचना चाहिए।

घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही- केंद्रीय मंत्री शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुई घटना को लेकर दुख जताया। उनहोंने सोश मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी आग की घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में लोगों के असमय निधन की सूचना व्यथित करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles