29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

झालावाड़ स्कूल हादसा: 6 सितंबर को महापड़ाव का ऐलान, सांसद राजकुमार रोत का बड़ा आंदोलन

झालावाड़ के पीपलोदी स्कूल हादसे में मासूम बच्चों की मौत सहने वाले पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत साथियों के साथ 6 सितंबर को पीपलोदी में बड़ा घेराव करने वाले है। यह महापंचायत होगी जिसे महापड़ाव भी कहा जा रहा है और यह प्रदेश की भजनलाल सरकार की चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस महापड़ाव से पहले राजकुमार रोत बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत पर भड़क गए है। दरअसल, रोत ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने मन्नालाल रावत की एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट और उसके नीचे यूजर्स के किये गए कमेंट का स्क्रीनशॉट भी जोड़ा है। दोनों ही स्क्रीनशॉट में भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है -जिसे लेकर रोत समर्थकों में आक्रोश है।

सांसद रोत ने बीजेपी सांसद के जिस स्क्रीनशॉट को जोड़ा है उसमें लिखा है – ‘सुना है भीलों के आरक्षण के सुलभ दुश्मन भीलों को ज्ञान देने झालावाड़ जा रहे हैं। स्वागत करो झालावाड़!’ इसके बाद एक दूसरे स्क्रीनशॉट में, जो किसी पहलवान भील नाम के युवक का है, उसमें लिखा है – ‘आने दो भाईसाहब जी झालावाड़ में, पहले भी बढ़िया स्वागत किया था और इस बार और जोरदार स्वागत करेंगे।’

भारत आदिवासी पार्टी के प्रमुख नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल राजकुमार रोत ने इसे लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ राजस्थान पुलिस और कोटा रेंज पुलिस को टैग करते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

उन्होंने लिखा – ‘झालावाड़ स्कूल हादसे में मृत बच्चों को न्याय दिलाने के लिए दिनांक 3 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यक्रम में जिन बहरूपियों ने पर्दे के पीछे रहकर असामाजिक तत्वों से पत्थरबाजी करवाने का घिनोना कृत्य किया था, उनका असली चेहरा अब सामने आ गया है। मृत बच्चों में 4 भील समाज के बच्चे हैं, उनके न्याय को लेकर तो मुँह नहीं खुला। राजस्थान पुलिस व कोटा रेंज पुलिस हमे पूरा संदेह है कि यह व्यक्ति हमारे प्रस्तावित दिनांक 6 सितंबर 2025 के कार्यक्रम में कुछ असामाजिक तत्वों को भेजकर व्यवधान उत्पन्न करने का षड्यंत्र रच रहा है। इन पर कानूनी कार्यवाही की जावे। इससे कुछ दिन पहले सांसद राजकुमार रोत ने 6 सितंबर को आयोजित महापड़ाव का ऐलान करते हुए एक वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles