33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सांसद बनकर मजा नहीं आ रहा, सड़क-नाली की समस्या लाते हैं लोग – कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सासंद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा पर चर्चा की। इस पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि वह अभी भी राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें वो मजा नहीं आ रहा है जैसा लोग समझते है। कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कंगना से पूछा गया कि क्‍या उन्‍हें राजनीति में मजा आ रहा है? इस पर कंगना ने जवाब दिया, ‘मुझे इसकी समझ आ रही है। मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें (राजनीति में) मजा आ रहा है। यह एक बहुत ही अलग तरह का काम है, समाज सेवा जैसा। यह मेरी पृष्ठभूमि नहीं रही है, मैंने कभी लोगों की सेवा करने के बारे में नहीं सोचा।

उन्‍होंने कहा कि, ‘मैंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है लेकिन वह अलग बात है, किसी की नाली टूटी हुई है और मैं सोचती हूं, ‘लेकिन मैं एक सांसद हूं और ये लोग मेरे पास पंचायत स्तर की समस्याएं लेकर आ रहे हैं।’ उन्हें कोई परवाह नहीं है, जब वो आपको देखते हैं तो वे विधायकों, टूटी सड़कों जैसी समस्याओं के साथ आपके पास आते हैं और मैं उन्हें बताती हूं कि यह राज्य सरकार का मामला है और वे कहते हैं, ‘आपके पास पैसा है, आप अपना पैसा इस्तेमाल करें।  

क्या एक दिन प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं

पाडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक दिन प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं, तो कंगना ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि वह इस भूमिका के लिए पर्याप्त योग्य हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सामाजिक कार्य कभी उनकी पृष्ठभूमि में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत स्वार्थी जीवन जिया है।

यह भी पढ़ें: दहला NCR, दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles