केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर CM पद के लिए सर्वे करवाया गया। जब ये सर्वे करवाया गया तो नतीजे सबको चौंका दिया। सर्वे के मुताबिक केरल में सीएम पद के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं।
सर्वे के मुताबिक 30 फीसदी पुरुष वोटर्स ने थरूर का समर्थन किया है, वहीं 27% महिलाओं ने सीएम पद के लिए थरूर को अपनी पहली पसंद बताया है, और 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के 34.2 प्रतिशत लोगों ने थरूर को सीएम पसंद बताया है। वहीं 18 से 24 साल के आयु के 20.3 प्रतिशत लोगों की थरूर सीएम के रूप में पसंद है।
कांग्रेस नेता का तंज- पहले तय करें, वे किस पार्टी में
सर्वे में CM पद के लिए शशि थरूर का नाम आने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने अपनी ही पार्टी के नेता पर तंज कसते हुए कहा कि पहले थरूर को ये तय करना चाहिए कि वो किस पार्टी में हैं। भले ही कोई सर्वे में आगे भी चल रहा है, लेकिन अगर यूडीएफ 2026 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री यूडीएफ से होगा’। कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य चुनाव जीतना है और हम इस बेकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहते।


