29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मास्टर भौंरीलाल वर्मा की 111वीं जयंती पर 33वाँ स्मृति व्याख्यान समारोह आयोजित

राजधानी जयपुर में आज मास्टर भौंरीलाल वर्मा की 111वीं जयंती के उपलक्ष्य में 33वाँ स्मृति व्याख्यान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुमावत क्षत्रिय समाज भवन, मालवीय नगर, जयपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उपाध्यक्ष संस्कार भारती के डॉ. रविन्द्र भारती रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित कुमार ने की। इस मौके पर समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और मास्टर भौंरीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के दौरान समाज के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 20 विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रमाण-पत्र और सम्मान चिह्न प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रविन्द्र भारती ने कहा कि यह दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज मास्टर भौंरीलाल वर्माजी की 111वीं जयंती है जो न केवल समाज सेवक थे बल्कि शिक्षा जगत में उनका योगदान भी अतुलनीय रहा।

भारती ने कहा कि मास्टर भौंरीलाल वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवीन योजनाओं की शुरुआत की और समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर किया। आज उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा ने कहा कि आज 20 छात्रों को सम्मानित किया गया है। यदि और आवेदन प्राप्त होते हैं, तो उन्हें भी आगामी कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के बच्चों की मेहनत और लगन भविष्य में पूरे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेगी। समारोह में मंत्री रविकांत वर्मा, रामजीलाल वर्मा समेत समाज के अन्य गणमान्य लोग भी सैंकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles