अपने घर एवं पार्टी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिये जाने के बाद नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बैठक के दौरान बिजली विभाग के अधिकारी पर भड़क गए। बेनीवाल तल्ख लहजे में अधिकारी से पूछा कि – क्या आपको मेरे घर/कार्यालय का एड्रेस नहीं पता? प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो आपने यही कहा था।
इसके जवाब में अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए और सिर्फ नहीं सर..नहीं सर करते रहे। वहीं नागौर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित हाथ बांधे बैठे रहे और सब कुछ चुप चाप नजर आए। इस दौरान एसई ने कहा, ‘नियम के अनुसार सेटलमेंट प्रक्रिया के दौरान कनेक्शन काटा नहीं जाना चाहिए’। एसई ने आगे कहा कि एक साल की नौकरी और बची है, तो सांसद ने कहा कि उससे क्या होता है? बाद में भी कागज दुख देते हैं।
तब एसई ने कहा कि ये ऊपर लेवल का मामला है। हमें तो निर्देश मानने पड़ते हैं। यह सुनकर बेनीवाल ने कहा कि निर्देश मानो मगर काम तो नियमानुसार करो। ऐसे तो आप मनमर्जी से नियमों से बाहर जाकर किसी का भी बिजली कनेक्शन काट देंगे। उपभोक्ता को बिना नियम के परेशान नहीं किया जा सकता।


