29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, SMS अस्पताल में किया रेफर

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से सांसद राव राजेन्द्र सिंह की तबीयत मंगलवार को उस समय अचानक बिगड़ गई, जब वे कोटपूतली के भोनावास गांव में शहीद अग्निवीर जवान भीम सिंह शेखावत की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। पुष्पचक्र अर्पित करते समय सांसद अचानक अचेत हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

SMS अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सांसद की टीम ने उन्हें पावटा अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा गया है।

शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे सांसद

मंगलवार सुबह शहीद भीम सिंह शेखावत की पार्थिव देह उत्तराखंड से उनके पैतृक गांव लाई गई थी। सांसद राव राजेन्द्र सिंह अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार

SMS अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सांसद की स्थिति की गहन जांच कर रही है।

समर्थकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल

सांसद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई है। अस्पताल परिसर में समर्थकों का जमावड़ा लग गया है, जो उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी उनकी देखभाल के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles