29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर की ज्यौणार कार्यक्रम में महापौर कुसुम यादव मुर्दाबाद के लगे नारे, जानें क्या है वजह

हेरिटेज मेयर कुसुम यादव की अगुवाई में हुए जयपुर की ज्यौणार उम्मीदों के उलट अव्यवस्था की मिसाल बन गई। अग्रवाल कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कई लोगों को बिना खाना खाए ही घर लौटना पड़ा। छोटे से स्थान पर हज़ारों की भीड़ बुला ली गई, पर इंतज़ाम न के बराबर नजर आए।

आयोजकों ने जगह-जगह बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए, सोशल मीडिया पर प्रचार खूब किया, लेकिन ज़मीन पर असलियत कुछ और ही निकली। व्यवस्था इतनी खराब थी कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए। किसी को सिर्फ सब्जी मिली तो किसी को पूड़ी। इस दौरान लोगों ने कुसुम यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।

लोगों ने बताया कि गोंविंद का नाम लेकर अन्याय कर रहे है। खाना नहीं है या करें। बिना खाए घर वापिस जा रहे हैं। 2 घंटे से ज्यादा लाइन में हो गए लेकिन कोई खाना नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर इस आयोजन का खूब प्रचार किया गया था, लेकिन व्यवस्थाओं की तैयारी उस स्तर की नहीं थी। ज़रूरत से ज़्यादा कूपन बांट दिए जिस वजह से काफ़ी लोगों को भूखे वापस घर जाना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles