33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

PM Modi Bihar: मोतिहारी में पीएम मोदी ने चुनावी बिगुल फूंका, बोले- पुणे की तरह पटना, मुंबई जैसा होगा मोतिहारी

PM Modi Bihar: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मोतिहारी में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कुल 7204 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। PM मोदी बिहार को 7196 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की।

इसके साथ ही चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दुनिया में जैसे पूर्वी देशों का दबदबा बढ़ रहा है वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है, आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम होगा। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं वैसे ही अवसर गयाजी में बने। पुणे की तरह पटना होगा। इस दौरान मंच पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी के लोग रोजगार नहीं दे सकते। जो रोजगार के नाम पर आपकी जमीन लिखवा लेते थे। वह लालटेन का दौर था, ये नई रोशनी का बिहार है। इसलिए बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल। बीते साल में नक्सलवाद प्रहार हुआ है, उसका लाभ युवाओं को मिला है। चंपारण, औरंगाबाद, गयाजी, जमुई में पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांस गिन रहा है। आज वहां के युवा सपने देख रहे हैं। हमने संकल्प लिया है। इन्हें खत्म करेंगे। यह नया भारत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles