20.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Rajasthan News: 240 दिन बाद जेल से रिहा हुए नरेश मीणा

जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट से मिली ज़मानत के बाद नरेश मीणा 8 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। ज़मानत मिलने के बाद नरेश मीणा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि वो जेल से बाहर आने के बाद सीधे समरावता गांव जाएंगे। वो टोंक की जेल से सीधे समरावता के लिए रवाना हो गए हैं।

ज़मानत के बाद नरेश ने कहा था, ”सत्यमेव जयते

ज़मानत के बाद नरेश ने कहा था, ”सत्यमेव जयते! आज माननीय हाईकोर्ट ने मुझे 240 दिन जेल में रहने के बाद जमानत दी है !” उन्होंने लिखा ”इस दौरान जितने भी शुभचिंतकों ने मेरा, समरावता गांव वासियों और जेल में बंद रहे अन्य साथियों का न्याय की लड़ाई में साथ दिया, उन सभी का तहेदिल से धन्यवाद ! मैं टोंक जेल से 14 जुलाई को शाम 3 बजे बाहर आऊंगा और वहां से सीधा समरावता गाँव की पावन भूमि को नमन करूंगा ! इंकलाब जिंदाबाद” 

बता दें कि देवली उनियारा उपचुनाव के दौरान हुई थी, 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव हुए। इस दौरान देवली उनियारा विधानसभा में मतदान के दौरान समरावता गांव के लोगों ने मतदान बहिष्कार किया था। नरेश मीणा ने भी गांव वालों का समर्थन किया। इस दौरान SDM पर कुछ लोगों को जबरन वोट दिलवाने का आरोप था। नरेश मीणा ने एसडीएम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिए थे। इस मामले के बाद लोगों और पुलिस में झड़प भी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने नरेश के खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। घटना के दौरान गांव में कई गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। इसके बाद पुल‍िस ने अगले द‍िन नरेश मीणा को ग‍िरफ्तार क‍िया था। ग्रामीणों पर भी पुल‍िस ने कार्रवाई की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles