24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

NDA सरकार के पीएम के रूप में लेंगे मोदी रविवार 7:30 बजे शपथ ,राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दिया सरकार बनाने का निमंत्रण, राजस्थान से 2 या 3 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रविवार को शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी राष्ट्रपति भवन में तेजी से शुरू हो गई है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के पीएम प्रचंड समेत मॉरीशस और भूटान के नेता शामिलहोने की बात सामने आ रही है पीएम मोदी की ओर से उन्हें निमंत्रण भीआने का दिया गया है।

एनडीए गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए अपने सांसदों की सूची थी। इसके बादराष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का नेता दिया और पीएम मोदी शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम मोदी को दही शक्कर खिलाकर किया मुंह मीठा,सरकार बनाने का दिया निमंत्रण

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने भी पीएम मोदी को दही शक्कर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति नेकिसी प्रधानमंत्री को सरकार बनाने के निमंत्रण के साथ ही शक्कर और दही खिलाकर उन्हें सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति भवन में रविवार को 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे।

पीएम मोदी के साथ मंत्रिमंडल में एनडीए के सभी दलों के प्रमुखों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है। इस बार कैबिनेट में राजस्थान को बहुत ज्यादा स्थान मिलना नहीं है ऐसे में यही सोचा जा रहा है कि गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन मेघवाल को कैबिनेट मंत्री के रूप मेंऔर एक राज्य मंत्री मिल सकता है। राजस्थान में फिलहाल चुनाव बाद में होने हैंऔर इस बार भाजपा के पक्ष में 25 में से 14 सीट हीहिस्से में आने से प्रदेश की मोदी कैबिनेट में हिस्सेदारी कम रहने की संभावना है।

जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री शर्मा से नेताओं की मुलाकात राजनीति में चर्चा

दिल्ली के जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद है उनसे मिलने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला सहित विभिन्न सांसदों ने मुलाकात की है। राजस्थान भाजपा संगठन और सत्ता में क्या कुछ बदलाव आएगा यह तो कुछ समय बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को हर के विश्लेषण की रिपोर्टभी देनी है। इसमें क्या कुछ होगा और किस पर गाज गिरेगी यह तो कुछ समय इंतजार के बाद ही सामने आएगा। दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में भाजपा की हार को लेकरचर्चा जोरों पर है। चलिए 9 जून को पीएम मोदी के शपथ के बाद क्या कुछ होगा इसका सभी को इंतजार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव है ऐसे में निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल में उनकी हिस्सेदारी अधिक रहने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles