29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

बिहार चुनाव 2025: नीतीश, तेजस्वी और पीके के पास कितनी संपत्ति? किसकी पढ़ाई कितनी? जानिए सब कुछ

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सियासी पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। अब तक राज्य की राजनीति नीतीश कुमार और लालू यादव परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर (PK) की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। ऐसे में तीनों प्रमुख चेहरों – नीतीश, तेजस्वी और पीके – की संपत्ति और शिक्षा को लेकर जनता के मन में कई सवाल हैं।

नीतीश कुमार सादगी की मिसाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। उन्होंने खुद सबसे पहले अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने की पहल की थी।

  • कैश: ₹21,052
  • बैंक बैलेंस -एसबीआई: ₹31,448, संसद भवन स्थित एसबीआई ₹3,358, पीएनबी (बोरिंग रोड): ₹26,500
  • वाहन: इको स्पोर्ट्स कार – ₹11.32 लाख
  • गहने: ₹1.71 लाख के सोने के जेवर
  • चल संपत्ति: कुल ₹16.97 लाख
  • अचल संपत्ति: दिल्ली में एक फ्लैट, कीमत ₹1.48 करोड़
  •  कुल अनुमानित संपत्ति: ₹1.65 करोड़ (लगभग)

तेजस्वी यादव की संपत्ति में हुआ दोगुना इजाफा

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की संपत्ति में बीते 10 वर्षों में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

  • 2025 में घोषित संपत्ति: ₹5.88 करोड़
  • 2015 में घोषित संपत्ति: ₹2.32 करोड़
  • देय राशि (Loan, Liability): ₹17,578

 तेजस्वी की संपत्ति में पिछले 10 सालों में 150% से ज्यादा इजाफा हुआ है।

 प्रशांत किशोर: करोड़ों की कमाई

जन सुराज आंदोलन चला रहे प्रशांत किशोर ने खुद अपनी कमाई का खुलासा करते हुए पारदर्शिता की मिसाल पेश की।

  • 3 साल की कुल फीस कमाई: ₹241 करोड़
  • GST में भुगतान: ₹43.38 करोड़ (18%)
  • इनकम टैक्स: ₹20 करोड़
  • दान की गई राशि: ₹98 करोड़
  • पीके का दावा है कि उनकी कमाई का हर पैसा ट्रांसपेरेंट है और सब कुछ टैक्स रिकॉर्ड में दर्ज है।

तीनों नेताओं की शिक्षा कैसी है?

नेताशिक्षाविशेष जानकारी
नीतीश कुमारबीएससी (इंजीनियरिंग)NIT पटना से पढ़ाई की
तेजस्वी यादवसिर्फ 9वीं कक्षा तक पढ़े हैंपढ़ाई छोड़ क्रिकेट खेला, फिर राजनीति में आए
प्रशांत किशोरग्रेजुएशन व पोस्ट-ग्रेजुएशनलखनऊ और हैदराबाद से शिक्षा, UN में भी काम किया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles