29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिलावर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के पिछले 5 साल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। बारां जिले के उप चुनाव में भी अशोक गहलोत के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं। हमारी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को कड़ी सजा देगी।

दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार को सिरोही जिले में वर्ष 2019 से जनवरी 2024 के बीच दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने में भारी अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी, जिस पर राज्य सरकार ने एक जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच में सामने आया कि उस अवधि के दौरान जिले के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यकाल में कुल 7 हजार से अधिक दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इनमें से 5 हजार से अधिक प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए। एसओजी को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है तथा इसमें लिप्त दोषियों को सजा दी जाएगी।

दिलावर ने कहा कि इसी प्रकार भ्रष्टाचार का एक दूसरा ज्वलन्त उदाहरण हमें राजधानी जयपुर में देखने को मिला, जहां सरकार की नाक के नीचे राजकॉम्प के तत्कालीन उपनिदेशक ने निजी कम्पनी के माध्यम से अपनी पत्नी को राजकॉम्प में फर्जी नियुक्ति दिलाकर सालों तक लाखों रुपये वेतन के रूप में उठाए। वर्ष 2019 से शुरू हुआ यह सिलसिला सालों तक चलता रहा और कांग्रेस सरकार को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब एसीबी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी दोषी कार्मिक को नहीं बख्शेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है और कार्यकाल से प्रारंभ से ही लगातार भ्रष्टाचारियों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को लूटने वाले एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles