29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

NSC9 News का OTT प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च, बाबा श्याम की खाटू नगरी से हुआ शुभारंभ

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए NSC9 News ने आज अपने OTT प्लेटफ़ॉर्म की भव्य लॉन्चिंग की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम का आगाज़ राजस्थान के सीकर जिले में स्थित पावन धाम खाटू श्यामजी मंदिर प्रांगण से किया गया।

लॉन्च समारोह में चैनल के चीफ एडिटर दिव्य गौड़ सहित NSC9 टीम के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। प्लेटफ़ॉर्म का शुभारंभ पूज्यनीय महामंडलेश्वर महाराज मोहन दास जी के कर कमलों से हुआ। इस दौरान मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

खास बात यह रही कि यह लॉन्चिंग ठीक उसी दिन हुई जब खाटूधाम में बाबा श्याम का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था। लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़े हुए थे, और इसी आस्था के सागर के बीच NSC9 News ने डिजिटल पत्रकारिता के इस नए अध्याय की शुरुआत की।

इस मौके चैनल के चीफ एडिटर दिव्य गौड़ ने बताया कि इस OTT प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य देश-दुनिया के दर्शकों तक भरोसेमंद, बेबाक और निष्पक्ष खबरें पहुंचाना है। यहां मनोरंजन नहीं, बल्कि सत्य, तथ्य और जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी। NSC9 News का यह कदम न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में डिजिटल मीडिया के विस्तार और पारदर्शी पत्रकारिता के नए दौर की शुरुआत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles